Pages
▼
Tuesday, September 21, 2010
कुश्ती (wrestling)/सन्नी कुमार
19 वें राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में आयोजित होने जा रहे है, जिसमे 17 खेलो को शामिल किया गया है
कुश्ती भी इन 17 खेलो में से एक है
यह 1990 और 1998 को छोड़ 1930 से ही राष्ट्रमंडल में खेला जाता रहा है
सबसे अदभुत बात यह है की भारत को अपना पहला पदक कुश्ती में ही प्राप्त हुआ था जब राशिद अनवर ने 1934 में मेंस वेल्टर वेट डिविज़न में कांस्य पदक जीत भारत की झोली में पहला पदक डाल दिया
यह साल भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलो में पहला साल भी था
कुश्ती भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पाने का सर्वाधिक प्रमुख खेल है
अब तक में भारत 58 पदक (23 स्वर्ण, 34 रजत, 11 कांस्य) के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि कनाडा 99 पदक (52 स्वर्ण, 31 रजत, 15 कांस्य) के साथ पहले पायदान पर है
54 पदक (4 स्वर्ण, 20 रजत, 30 कांस्य) प्राप्त कर इंग्लॅण्ड तीसरे स्थान पर है भारत के सुदेश कुमार और राजिंदर सिंह ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया है इन दोनों ने 2-2 स्वर्ण और 1-1 रजत पदक प्राप्त किया है
कुश्ती दो लोगो के शारीरिक परिश्रम का खेल है
दिल्ली में आयोजित खेलो में इसे फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन शैली के तहत खेला जाएगा
वह प्रतिद्वंदी को कहीं से भी उठा कर पटक सकता है
इस खेल को सेंट लुविस ओलंपिक 1904 में लोगो से रुबरु करवाया गया था
वहीँ ग्रीको रोमन शैली में कमर से नीचे पकड़ना वैध नहीं होता
आगामी 5 से 10 अक्टूबर को दिल्ली के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में इस खेल का आयोजन होगा जिसमे पुरुषो का फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन शैली में 50-55 किग्रा, 60 किग्रा, 66 किग्रा, 74 किग्रा, 84 किग्रा, 96 किग्रा, 96- 120 किग्रा के अंतर्गत और महिलाओ का फ्रीस्टाइल शैली में 44- 48 किग्रा, 51 किग्रा, 55 किग्रा, 59 किग्रा, 63 किग्रा, 67 किग्रा, 67- 72 किग्रा के अंतर्गत मुकाबला होगा
No comments:
Post a Comment